मुख्यमंत्री ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, धर्मशाला का भी किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को महावीर कैंसर संस्थान परिसर में आचार्य किशोर कुणाल की 75वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महावीर कैंसर संस्थान में आचार्य किशोर कुणाल धर्मशाला का भी शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, धर्मशाला का भी किया शिलान्यास

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को महावीर कैंसर संस्थान परिसर में आचार्य किशोर कुणाल की 75वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महावीर कैंसर संस्थान में आचार्य किशोर कुणाल धर्मशाला का भी शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक सह संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, सांसद शांभवी चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, आचार्य किशोर कुणाल की धर्मपत्नी विनीता कुणाल, आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र शायन कुणाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिला के हरनौत में जदयू नेता अनिल कुमार सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने अनिल कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद नीरज कुमार, पूर्व विधायक ई. सुनील, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।